दुर्गा पूजा पर राज्य में रिहा किए जाएंगे 71 कैदी

58

कोलकाता : राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार को दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान विशेष छूट देते हुए 71 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। राजभवन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 71 भारतीयों के साथ ही 16 विदेशी कैदियों को केंद्र सरकार की मंजूरी से रिहा करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला कुछ समय से लंबित है क्योंकि राज्य सरकार से संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

केंद्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कैदियों की रिहाई के लिए एक योजना शुरू की है। बताया गया है कि राज्यपाल ने पात्र कैदियों में से उपयुक्त कैदियों को चुनने में राज्य सरकार द्वारा अपनाए जाने वाले मानदंडों के बारे में कुछ सवाल जरूर उठाए हैं लेकिन मानवीय आधार पर दोषियों की रिहाई का निर्देश दिया है।