चाईबासा में 8 किलो का IED बम बरामद

83

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारादिरी गांव के समीप से शनिवार को आठ किलो का आईईडी बम पुलिस ने बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों की ओर से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाया गया था। सर्च अभियान के दौरान बरामद किया गया और घटनास्थल पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। एसपी ने बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थाना के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगढ़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें : हावड़ा स्टेशन से 24 लाख रुपये बरामद

उन्होंने बताया कि भाकपा माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। इस सूचना पर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 , 203, 205 झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174 , 193, 134, 26 की टीमों का एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा।