हटिया रेलवे स्टेशन में दिखेगा माता के 9 और भगवान विष्णु के दशावतार का रूप

171

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सभी जगह पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भव्य पहाड़ के थीम पर पंडाल का निर्माण कर रही है। बाहर माता नव दुर्गा का रूप और अंदर स्थित गुफा में विष्णु भगवान के दशावतार को दर्शाया जायेगा। समिति के मुख्य संरक्षक मनोज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी। जबकि मां की प्रतिमा 12 फीट की होगी। पंडाल परिसर में मेला भी आकर्षण का केंद्र होगा।

ये भी पढ़ें : गिरिडीह : अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली

पंडाल के निर्माण में कुल बजट लगभग 12 लाख रुपये का है। समिति के अध्यक्ष नंदन यादव ने बताया कि पंडाल का उदघाटन पष्ठी के दिन होगा। अष्टमी को सुबह 11 बजे पुष्पांजलि होगी। दोपहर 12 बजे भोग-भंडारा होगा। महाअष्टमी का भोग लगेगा। नवमी को संस्कृति कार्यक्रम और दशमी को माता का जागरण खास होगा। पंडाल के निर्माण को लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।