RIMS से हथकड़ी सहित एक कैदी फरार

83

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के कैदी वार्ड से मंगलवार को हथकड़ी सहित एक कैदी फरार हो गया।
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से चंदन कुमार मंडल को इलाज के रिम्स लाया गया था। वह मूल रूप से इटकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चंदन रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। जहां से वह बाथरूम जाने के बहाने हथकड़ी सहित फरार हो गया। बरियातू पुलिस फरार हुए कैदी की तलाश में जुटी हुई है। बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि कैदी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कैदी पत्नी के हत्या मामले का आरोपित है।

 

ये भी पढ़ें : बोकारो : हत्या के मामले का हुआ उद्धभेदन