एक दरिंदे ने किया 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

किशोरी को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत किया

1,186

गिरिडीह : शहर से सटे एक गांव की चार वर्षीय बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। बच्ची के साथ उसके गांव के ही एक किशोर ने यह हरकत की है। घटना मंगलवार शाम की है। घटना के बाद जब लड़की की मां अपनी शिकायत लेकर आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने गई तो उसके साथ मारपीट की गई। देर शाम उसकी मां बच्चे को लेकर थाने पहुंची, जिसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजकर जांच शुरू की।

 

घटना के संदर्भ में बताया गया कि पीड़िता के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। जबकि मंगलवार शाम उसकी मां घर का सामान लेने दुकान गई थी। जब वह सामान लेकर लौटी तो देखी कि उसकी बेटी पेट पकड़कर रो रही है। उसने बेटी से कारण पूछा। इस पर उसकी बेटी ने बताया कि पड़ोस की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत किया। बेटी की बात सुनकर मां अवाक रह गई। वह पूछताछ करने आरोपी के घर गई। पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी बात सुनने के बजाय उसकी पिटाई की गई। यह पिटाई आरोपी के परिजनों ने की है।

 

देर शाम उसकी मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंची। यहां पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। यह भी बताया कि न केवल उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया, बल्कि जब वह अपनी शिकायत लेकर आरोपी के घर गई तो वहां उसकी किसी ने नहीं सुनी। उसकी पिटाई की गई। कुछ लोग उन्हें भला-बुरा कहने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष विनय राम ने सबसे पहले पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को रात में अस्पताल भेजा गया था।

 

इसे भी देखें :  बार डांसर के साथ ठुमका लगाने पर एसपी ने किया थानेदार को सस्पेंड