आंखों की समस्या को लेकर हैदराबाद पहुंचे अभिषेक

। वे शनिवार को दोपहर करीब 11:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे

65

कोलकाता, सूत्रकार : तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी आंखों के इलाज के लिए शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। वे शनिवार को दोपहर करीब 11:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दमदम एयरपोर्ट) पहुंचे। यहां पर उनके समर्थक पहले से मौजूद थे। अभिषेक ने हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किए और एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक वह आज रात तक हैदराबाद से लौट आएंगे। इससे पहले भी अभिषेक इलाज के लिए हैदराबाद गए थे। इसके अलावा पूजा से पहले उनका अमेरिका में करीब एक महीने तक इलाज चला था।
2016 में बहरामपुर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन से लौटते समय अभिषेक बनर्जी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। सिंगुर के पास दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर एक ब्रेकडाउन वैन को ओवरटेक करते समय उनके काफिले की एक गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ठीक पीछे मौजूद अभिषेक की कार भी नियंत्रित हो गयी थी।
इस घटना में उनकी कार कई बार पलटी खाकर एक्सप्रेसवे के किनारे गिरी। इससे अभिषेक के सर, आंख, गर्दन और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं थीं। लेकिन ये महज एक हादसा था।
उस हादसे में अभिषेक की आंखें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उनका अभी भी इलाज चल रहा है। देश के कई नामी अस्पतालों के अलावा विदेशों में भी इलाज कराया गया। अभिषेक सिंगापुर और अमेरिका भी गए। कई सर्जरी हुईं लेकिन चोट इतनी जटिल थी कि चरण-दर-चरण उपचार के साथ उपचार प्रक्रिया जारी है।