रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान हादसा, 3 मजदूर घायल

46

कोडरमा : कोडरमा जिले के तिलैया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाइपास में एनएच फोर लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लगे तीन मजदूर रेलवे के हाईटेंशन तार के की चपेट में आ गये हैं। जिसमें से 1 मजदूर की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को रांची रेफर कर दिया गया है। सभी घायल आरकेएस कंपनी के मजदूर हैं। घटनास्थल पर मौजूद मौजूद एक मजदूर ने बताया कि यह हादसा रेलवे ओवर ब्रिज के पिलर निर्माण कार्य में लगे सेटरिंग का प्लाई खोलने के दौरान हुआ।

 

ये भी पढ़ें : विधायक इरफान अंसारी ने गोड्डा सांसद पर किया पलटवार

प्लाई रेलवे के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गयी। रांची रेफर किया गया मजदूर गिरिडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। मजदूरों ने आरकेएस कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि पूरे काम के दौरान कंपनी सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कर्मचारियों से काम ले रही थी। मजदूर के हाथों में न तो दस्ताने थे और न ही पैरों में जूते थे। कंपनी ने फोरलेन निर्माण कार्य में कभी भी सुरक्षा संबंधी बातों का ख्याल नहीं रखा, जिसके कारण फोरलेन निर्माण कार्य में आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।