झारखंड में पिता-पुत्री पर एसिड अटैक, बेटे की भी हत्या

195

दुमका : सरैयाहाट के कोरदहा गांव में शनिवार की देर रात हुए विवाद में पड़ोसी ने एक परिवार पर तेजाब फेंक कर लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। निरंजन यादव और उनके 14 साल के बेटे की तेजाब फेंक कर हत्या कर दी गई थी। मारपीट में पुत्री खुशबू कुमारी झुलस गई, जबकि निरंजन यादव पुत्र सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके सिर में चोट लगी है और एक हाथ भी टूट गया है। घायल निरंजन ने बताया कि वह अपने घर के बगल में गोहल के लिए झोपड़ी बना रहा था। पड़ोसी मुन्ना साह, खुशबू देवी, गुली साह, देवंती देवी और भागू साह ने विरोध किया और तो उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद ज्वैलरी की दुकान से तेजाब लाकर फेंक दिया।

 

ये भी पढ़ें  : रामगढ़,पलामू और गढ़वा…झारखंड के तीन जिलों में हुआ रेप

 

उन्होंने बताया की इसमें मेरे अलावा मेरी बेटी झुलस गई। बता दू की आरोपियों ने हत्या के इरादे से मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सरैयाहाट सीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं मुन्ना साह ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तेजाब फेंक कर चोट पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।इस मामले में  एक आरोपी भागू साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने लिखित आवेदन भी दिया है।