झारखंड कांग्रेस के 7 नेताओं पर कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष ने की निष्कासित करने की अनुशंसा

64

रांची: झारखंड कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और प्रदेश कमिटी के गठन के बाद से विरोध के तेज होते स्वर दबाने के लिये एक पखवाड़े में दूसरी बार झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति की बैठक हुई।

पार्टी के अंदर बढ़ते अनुशासनहीनता को रोकने के लिए पार्टी लाइन से अलग जाकर मीडिया में बयानबाजी करने और अलग बैठक करनेवाले 07 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को शो कॉज जारी किया है।

उनसे पूछा गया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ पार्टी अनुशासनहीनता की कार्रवाई करे। जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है।

झारखंड प्रदेश अनुशासन कमिटी के चेयरमैन बृजेंद्र सिंह ने विशेष बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन कर मीडिया को कार्रवाई की जानकारी दी और कहा कि शो कॉज के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष से कहा गया है कि वह इन सभी पार्टी पदाधिकारियों को दल से निलंबित करें।

ये हैं झारखंड कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य: झारखंड कांग्रेस अनुशासन समिति में बृजेन्द्र सिंह, अनुशासन समिति के चेयरमैन, अनादि ब्रह्म, शमशेर आलम, काली चरण मुंडा, अमूल्य नीरज खलखो, केशव महतो कमलेश शामिल हैं।

14 दिन में देना होगा जवाब: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुशासन समिति ने जिन नेताओं को शो कॉज जारी किया उसमें प्रदेश महासचिव आलोक दुबे, राजेश गुप्ता, प्रदेश डेलीगेट्स मेम्बर लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रदेश सचिव सुनील सिंह, साधुशरण गोप, राकेश तिवारी, अनिल ओझा का नाम शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष के प्रभाव में अनुशासन समिति: कांग्रेस के 07 नए प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को शो कॉज होने के बाद प्रदेश महासचिव आलोक दुबे, राजेश गुप्गुता और डेलीगेट्स मेम्बर ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमिटी के फैसलेको प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रभाव में लिया फैसला करार देते हुए कहा कि जब उन्हें शो कॉज मिलेगा तब जवाब देंगे।

लेकिन राज्य के कांग्रेसी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में 24 दिसम्बर से झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर हटाओ अभियान शुरू होगा।

 

यह भी पढे़ं – रांची : क्रेन पलटने से अभियंता की मौत