WBCS Pre Admit Card 2023: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

ये रहा लिंक

60

कोलकाता, सूत्रकार : पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBCS) की ओर से पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) प्रारंभिक परीक्षा 2023 यानि कि डब्ल्यूबीपीएससी प्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरा था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की ओर से एग्जाम का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा।

इस आसान तरीके से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate’s Corner में Admit Card For(Written/ Screening Test) पर क्लिक करना होगा।

-इसके बाद आपको WEST BENGAL CIVIL SERVICE (EXE.) ETC. (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2023.(ADVT. NO. 01/2023) लिंक के आगे क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करना है।

-अब नए पेज पर आपको एनरोलमेंट नंबर या पहला नाम, डेट ऑफ बर्थ भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।

-अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

कब होगा एग्जाम

वेस्ट बंगाल प्री एग्जाम का आयोजन 16 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक किया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार और पारंपरिक तरीके के प्रश्न पूछे जाएंगे। अंत में मुख्यु परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।