दिल के बाद अब चाचा शिवपाल और अखिलेश के दल का भी हुआ मिलन

मैनपुरी में चला अखिलेश और डिंपल का जादू

105

लखनऊ :  गुजरात, हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। रूझान अब सीटों में तब्दील होने लगे हैं। गुजरात और हिमाचल दोनों ही जगह अलग-अलग नजारे देखने को मिले हैं। एक तरफ गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है तो दूसरी तरफ हिमाचल में रिवाज नहीं बदला बल्कि राज बदल गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य में बीजेपी को मूंह की खानी पड़ी है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख सीटों में से एक है मैनपुरी और रामपुर वहां। दोनों ही सीट पर सपा आगे चल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सपा और प्रसपा का विलय हो गया है।

सपा और प्रसपा का हुआ मिलन
शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की प्रसपा का अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में विलय हो गया है। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और चाचा शिवपाल सिंह यादव एक साथ नजर आए।मैनपुरी उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद अखिलेश यादव नेताजी के समाधी स्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को नमन किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच से होते हुए शिवपाल सिंह यादव के पास पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने चाचा शिवपाल सिंह यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों काफी देर तक कार्यकर्ताओं के बीच में साथ-साथ बैठे नजर आए।

मैनपुरी में डिंपल ने मारी बाजी
आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश स्थित मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने जीत दर्ज कर अपना गढ़ बचा लिया है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने करीब दो लाख वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। इसके दो और सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हुए है जिसमें एक है खतौली तो दूसरी है रामपुर।

खतौली में आरएलडी ने भाजपा को हराया
जहां खतौली की बात करे तो उपचुनाव में सपा-आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया (Madan Bhaiya) को जीत हासिल हुई है। उन्होंने बीजेपी की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को मात दी है। मदन भैया को 22,165 वोटों से जीत हासिल हुई है. विक्रम सिंह सैनी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद यहां उपचुनाव कराए गए थे।

ढहा का आज़म खान किला
वहीं आज़म खान के गढ़ में बीजेपी ने कमल खिला दिया है। बीजेपी के आकाश सक्सेना ने रामपुर शहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी प्रत्याशी ने 33702 वोटों से ये जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना 62,114 वोट। सपा प्रत्याशी आसिम राजा 43,355 वोट मिले हैं।