मिलिंद देवड़ा के बाद असम के इस कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस

41

मणिपुरः राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा की शुरूआत होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस को झटके पे झटका लग रहा है।

आज सबसे पहला झटका महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया। आज सुबह-सुबह उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया तो वहीं दूसरा झटका असम से आया है। वहां पर अपूर्ब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। वह एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। राहुल गांधी की यात्रा से पहले इन दोनों नेताओं के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट्र और असम से भी निकलेगी।

 

पिछले कुछ सालों में असम के कई नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं और अपूर्ब भट्टाचार्य अंतिम नहीं है। बल्कि जो लिस्ट है बहुत लंबी है। पिछले साल नवंबर में असम कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाथ थाम लिया था। जिन दो नेताओं ने इस्तीफा दिया था, उनमें से एक 2021 में बरहामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नगांव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोरा शामिल थे। इन्हीं के साथ असम प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पोरिटुश रॉय ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया।