टक्कर के बाद महिला ने युवक को बोनट पर 1 किलोमीटर तक घसीटा

एक महिला अपनी कार के बोनेट पर एक युवक को घसीटते हुए ले जा रही है।

111

बेंगलुरू ।  बेंगलुरू से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपनी कार के बोनेट पर एक युवक को घसीटते हुए ले जा रही है। बता दें कि यह वीडियो बेंगलुरू के जनाना भारती नगर इलाके की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : बृजभूषण को बड़ा झटका, नेशनल चैंपियनशिप का कई खिलाड़ियों ने किया बायकॉट

वहीं इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया है कि दो कार टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट की आपस में टक्कर हो गई थी। इसमें से टाटा नेक्शन एक महिला चला रही थी, जिसका नाम प्रियंका बताया जा रहा है। वहीं उस युवक की पहचान दर्शन नाम के शख्स के रूप में हुई है। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई थी।

इसी बीच जब दर्शन ने प्रियंका की कार रोकनी चाही तो प्रियंका ने कार स्टार्ट कर दी। दर्शन ने कार को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बोनेट पर छलांग लगा दी। इसी बीच प्रियंका ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। बोनेट पर लटके हुए दर्शन के साथ प्रियंका ने करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाई। सामने आई वीडियो में गाड़ी के पीछे कुछ टू व्हीलर पर जाते हुए लोग भी दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं में से एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

ट्रैफिक वेस्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने कहा कि, ‘प्रियंका ने दर्शन की कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दर्शन ने उसे रोकने की कोशिश की, इसी बीच महिल ने उसे वलगर साइन दिखाया और वहां से भागने की कोशिश की। जब दर्शन ने उसे कार से बाहर आने को कहा तो उसने साफ इनकार किया और महिला ड्राइव करती रही। दर्शन ने खुद को बचाने के लिए उसके बोनेट पर चलांग लगाई इसके बाद भी प्रियंका रुकी नहीं और करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाती रही।

डीसीपी ने आगे कहा, ‘जब प्रियंका ने कार रोकी तो दर्शन और उसके दोस्तों ने उसके कार के कुछ पार्ट्स तोड़ दिए हैं। दोनों ही ओर से एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है’। पुलिस ने दोनों ओर की शिकायतों के बाद प्रियंका पर धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है वहीं दर्शन और उसके दोस्तों के खिलाफ 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।