जापान में भूकंप के बाद अब प्लेन में लगी आग

98

टोक्योः जापान के लिए नया साल अब तक अच्छा नहीं रहा है। क्योंकि नए साल के पहले ही दिन 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया इसके बाद सुनामी का अलर्ट आया। इसमें कई लोगों की मरने की भी आशंका भी जताई जा रही है। अब इसी क्रम में एक और दुखद खबर जापान से आई है। दरअसल, जापान में लैंड करते समय एक प्लेन में आग लगने की घटना टोकियो एयरपोर्ट से सामने आई है। अभी यह दुर्घटना किस वजह से हुई इसको लेकर साफ पता नहीं चल पाया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि विमान के लैंडिंग के बाद किसी अन्य विमान से टकराने की वजह से आग लगने का शक जताया जा रहा है। इस घटना की फुटेज जारी की है. इसमें साफ विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटों को निकलते देखा सकता है। जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है इसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी। जापान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 516 जापान के स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अग्निशमन दल आग बुझाने प्रयास कर रही है। फ्लाइट से कुल 367 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि जिस विमान से JAL 516 की टक्कर हुई थी उस विमान के चालक दल के पांच सदस्य लापता हैं, पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया।