अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी, अधिसूचना जारी

153

रांचीः झारखंड को नया डीजीपी मिल गया है। अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी होंगे। वो 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अजय कुमार सिंह के डीजीपी बनाए जाने की घोषणा के साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रही तमाम अटकलें खत्म हो गईं।

बता दें कि 11 फरवरी को नीरज सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद झारखंड में डीजपी के पद को लेकर चल रहे रस्साकशी पर झारखंड सरकार ने विराम लगा दिया है। अजय सिंह झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए हैं। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंह को झारखंड राज्य के पुलिस मुखिया की नई कमान दी गई है। अजय सिंह फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो में डीजी के पद पर कार्यरत थे।

बता दें कि राज्य सरकार को यूपीएससी की तरफ से जो पैनल भेज गया था, उसी में से एक नाम को सरकार ने फाइनल किया है। दरअसल यूपीएससी ने सरकार को तीन नाम भेजे थे, जो थे अजय भटनागर, अजय सिंह और अनिल पाल्टा. जिसमें से सरकार ने अजय सिंह को चुना है।