नई संसद को लेकर अमित का हमला, कांग्रेस के साथ चलने वालों, उनके साथ चलोगे तो…

88

असम : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए संसद भवन के उद्घाटन का विपक्ष द्वारा बहिष्कार करने के फैसले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। गुरुवार (25 मई) को असम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का नजरिया नेगेटिव है। प्रधानमंत्री मोदी देश को नई संसद देने का काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस और उनके साथी पार्टी ओछी राजनीति करने का काम कर रहे हैं। ये राष्ट्रपति का नाम केवल एक बहाना है। शाह ने कहा कि देश की जनता ने दो तिहाई बहुमत से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। देश कांग्रेस पर निर्भर नहीं होगा। नरेंद्र मोदी जब भी कोई कार्यक्रम करते हैं, तब ये लोग बहिष्कार करने कार्य करते हैं। आप जो कुछ कर रहे हैं उसे भारत के लोग देख रहे हैं। अगली बार इतनी सीटें भी नहीं आएगी। फिर मोदी जी तीसरी बार 300 से ज्यादा सीटें लेकर प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ चलने वालों से कहना चाहता हूं कि उनके साथ चलोगे तो उनके जैसे ही बन जाओगे।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर असम गए थे। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर की आधारशिला रखी। इस खास मौके पर अमित शाह ने असम पुलिस के वेब पोर्टल ‘सेवा सेतु’ का उद्घाटन किया जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जानिये नये संसद भवन की 10 खास बातें जिसे जान कर आपके भी उड़ जायेंगे होश!

जानकारी के अनुसार गुवाहाटी में 44,703 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शाह ने कहा कि जिस असम में महीनों तक कर्फ्यू रहता था, गोलीबारी होती थी, उस असम में पीएम मोदी ने विकास का एक नया युग शुरु किया है। एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी ये बताता है कि असम के लोग शांति और विकास चाहते हैं। भाई-भतीजावाद असम में खत्म हो गया है। पीएम मोदी की इस व्यवस्था में मेरिट के आधार पर चीजे तय की जायेंगी।