झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

एफआईएच महिला हॉकी राष्ट्र कप स्पेन में 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक होना है

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की एक साथ चार हॉकी खिलाड़ियों को चुना गया है। हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को इस संबंध में जानकारी दी है।

बताया कि स्पेन में 27 नवंबर से 18 दिसंबर2022 तक आयोजित होने वाली एफआईएच महिला हॉकी राष्ट्र कप में भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस सबंध में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए यह गौरव की बात है। वर्तमान समय में भारतीय टीम में जगह बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक और विश्वकप जैसे बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई कर रही है और अच्छे पोजिशन तक पहुंच रही है।

विजय शंकर सिंह ने कहा कि झारखंड से एक जमाना में तीन चार खिलाड़ी भारतीय टीम में हुआ करते थे परंतु बीच में सभी टीमों में झारखंड शून्य हो गया था।

परंतु झारखंड के सभी लोगों ने हॉकी के विकास के लिए समर्पण और निस्वार्थ भाव से राज्य के हॉकी के विकास की सोच लेकर कार्य किया जिसका रिजल्ट अब देखने को मिल रहा है।

 

#झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व