बम निरोधक दस्ते के 59 कर्मियों का किया जायेगा  55 लाख का बीमा

टेंडर भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय

रांची, सूत्रकार

 

झारखंड में बम निरोधक दस्ते के 59 कर्मियों का 55 लाख रूपये का बीमा  किया जायेगा। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा टेंडर जारी किया गया है। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गयी है। बीमा एक साल के लिए होगा। बीमा की अवधि और एक वर्ष तक बढ़ाये जाने की बात है।

इस बीमा योजना के तहत प्रति कर्मचारी 2950 रुपये साल भर के लिए देय होंगे। बम निरोधक दस्ते के कर्मियों की मौत होने पर सौ फीसदी बीमा कवर दिया जायेगा। इसके तहत् 55 लाख रुपये दिये जायेंगे।
पूरी तरह से विकलांग होने पर भी सौ फीसदी बीमे का लाभ मिलेगा। आंशिक विकलांगता पर 50% ,चोट के कारण निजी या सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 20 लाख रूपया का बीमा कवर मिलेगा।
बम का पता लगाने और उसे डिस्पोज करने दौरान या उस दौरान सड़क दुर्घटना और अन्य दुर्घटना होने पर बीमा के तहत 15 लाख मिलेंगे।
यह भी पढे: साहिबगंज में आरएसएस ने मनाई रंगारंगा होली मिलन
बीमा का लाभ