वाणिज्य कर के 72 अधिकारी बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर

रांची : वाणिज्य कर विभाग में 72 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

इसमें राज्य के 72 अधिकारियों को असिस्टेंट कमिश्नर पद पर पदोन्नत किया गया।

पदोन्नति पानेवालों में बोकारो के कोषागार पदाधिकारी स्वामीनंदन, जमशेदपुर अंचल के राज्य कर पदाधिकारी संजय प्रसाद, रांची हजारीबाग प्रमंडल के

अंकेक्षण इलाई के राज्य कर पदाधिकारी निशा कुमारी, धनबाद प्रमंडल अन्वेशण ब्यूरो के राज्य कर पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह, प्रोजेक्ट भवन कोषागार पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह,

कोषागार पदाधिकारी डोरंडा पंकज नारायण, धनबाद एवं संथाल परगना प्रमंडल अंकेक्षण इकाई राज्य कर पदाधिकारी नवनीत निश्चल, विशेष अंचल राज्य कर पदाधिकारी रांची नवनीत कुमार सिंह,

देवघर राज्य कर पदाधिकारी संजय कुमार, उप कोषागार पदाधिकारी चक्रधरपुर अर्पणा सिंह, राज्य कर पदाधिकारी दुमका कुंदन कुमार सिंह, जमशेदपुर नागरीय अंचल राज्य कर पदाधिकारी मौसमी नागेश,

जमशेदपुर अंचल राज्य कर पदाधिकारी सज्जन कुमार पांडेय, जमशेदपुर प्रमंडल अंकेक्षण इकाई के राज्य कर पदाधिकारी उमा शंकर सिंह, राज्य कर पदाधिकारी तेनुघाट अंचल संगीता कुमारी,

राज्य कर पदाधिकारी बोकारो अंचल रवि रौशन, पश्चिमी अंचल रांची के राज्य कर पदाधिकारी आत्म चैतन्य चौधरी, कोषागार पदाधिकारी गुमला विरेद्र प्रताप सिंह,

राज्य कर पदाधिकारी अन्वेषण ब्यूरो धनबाद अक्षय कुमार, कोषागार पदाधिकारी देवघर ध्रुव नारायण राय, खूंटी कोषागार पदाधिकारी शिव कुमार सिंह, राज्य कर पदाधिकारी जमशेदपुर अंचल मोनिका सिन्हा, राज्य कर पदाधिकारी अन्वेषण ब्यूरो रांची ब्रजेश कुमार,

गिरिडीह कोषागार पदाधिकारी अनंत कुमार मिश्र, राज्य कर पदाधिकारी पलामू अंचल राजेश कुमार सिंह शामिल हैं. इनके अलावा भी कई को असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर में पदोन्नति दी गयी है।

 

#वाणिज्य कर के 72 अधिकारी बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर