कोलकाता में सभी हुक्का बार होंगे बंद

कोलकाता नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला

कोलकाता: अभी कुछ दिनों में क्रिसमस और नए साल का जश्न शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही कोलकाता नगर निगम(KMC) ने महानगर के सभी हुक्का बारों को बंद करने का फैसला किया है। हुक्का बारों को बंद करने की जानकारी खुद केएमसी ने दी है। इसकी विज्ञप्ति आगामी दो दिनों में कोलकाता नगर निगम(KMC) द्वारा जारी कर दी जाएगी।

आज (शुक्रवार) संवाददाताओं से बातचीत में कोलकाता नगर निगम(KMC) के मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि शहर के सभी रेस्तरां अधिकारियों से हुक्का बार बंद करने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ‘अगर अनुरोध करने के बाद भी हुक्का बार चोरी-छिपे चलाए जाते हैं तो फिर पुलिस उनपर उचित कार्रवाई करेगी’।

इसे भी पढ़ेःकोलकाता में 50 लाख नकद जब्त, पिता और पुत्र गिरफ्तार

 

इसके अलावा मेयर ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि ‘नियमों का उल्लंघन करने पर रेस्टोरेंट के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा’।

 

इस तरह के कड़े फैसले लेने के पीछे निगम ने यह तर्क दिया है कि हुक्का बार की आड़ में कई रेस्टोरेंट में रसायन और अवैध पदार्थ भी दिए जा रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसलिए कोलकाता नगर निगम शहर को हुक्का बार मुक्त करना चाहता है।

 

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने निकलकर आई है कि इस पूरे मसले पर नगर निगम जरा भी देर नहीं करना चाहता। इसके अलावा केएमसी की बैठक में यह भी फैसला लिया गया  कि हुक्का बार खोलने के लिए कोई नया लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।

FIRHAD HAKIMhookah barkmckolkata