भाजपा नेता के निधन के बाद नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

पुलिस से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग

गुमला : भाजपा के दिग्गज नेता सुमित केसरी का निधन हो गया। अपराधियों ने सुमित केसरी के पैर में गोली मारी थी और फरार हो गये थे। घायल अवस्था में उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था।

चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद इलाके में कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा – गुमला एनएच मार्ग को जाम कर दिया है। समर्थक हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

सुमित गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के रहने वाले थे। सुमित की मौत से आक्रोशित पालकोट के व्यवसायियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया है। पालकोट के व्यापारियों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखी हैं। सुमित केसरी चार दिन पहले अपने भतीजे के साथ ईट भट्ठा गए हुए थे।

वहीं दो अपराधियों ने सुमित के भतीजे के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और सुमित केसरी को अगवा कर अपराधी अपने साथ ले गये।
सुमित की हत्या के उद्देश्य से सुनसान जगह पर ले जाकर उनके पैरों में दो गोली और चेहरे को पत्थर से कूच दिया।

सुमिता का पिछले चार दिनों से रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुमित केसरी पालकोट प्रखंड भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष थे। इलाके में उनकी अच्छी खासी पकड़ थी और एक व्यापारी के रूप में भी वह अलग पहचान रखते थे।

#भाजपा नेता के निधन के बाद नाराज लोगों ने किया सड़क जाम