भगवंत मान रिमोट कंट्रोल सीएम : राहुल गांधी

राहुल ने रैली कर साधा निशााना

चंडीगढ़ : कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है । 5वें दिन होशियारपुर में पहुंचे राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने सीधे-सीधे पंजाब में सत्ता पर बैठी आदमी पार्टी को निशाने पर लिया । राहुल ने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वो फिलहाल एक रिमोट कंट्रोल की तरह काम कर रहे हैं ।

क्या कहा राहुल…
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के हर प्रदेश का इतिहास होता है। हर प्रदेश की भाषा अपना इतिहास, जीने का तरीका होता है। पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। भगवंत मान से कहना चाहता हूं। आप पंजाब के CM हो, पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए, दिल्ली- केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह पंजाब की इज्जत की बात है। आपके किसानों मजदूरों की बात सुन कर काम करना चाहिए। किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। कांग्रेस की सरकार में पंजाब यहीं से चलता था।

इसे भी पढ़ेंः सौरव पहुंचे ममता से मुलाकात करने, गर्म हुआ अटकलों का बाजार

इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘ये जो महंगाई बढ़ती जा रही है इससे चोट किसान और मजदूर को लगती है, बेरोजगारी की चोट हिंदुस्तान के अरबपतियों के बच्चों को नहीं लगती बल्कि आम लोगों के बच्चों को लगती है इसलिए हमने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है’।

bjprahul gandhi