कूचबिहार-कोलकाता उड़ान सेवा के उद्घाटन की तारीख स्थगित

अहमदाबाद स्थित एयरलाइन इंडिया वन ने जानकारी दी है

कोलकाताः कूचबिहार-कोलकाता उड़ान सेवा के उद्घाटन की तारीख स्थगित कर दी गई है। इसके उद्घाटन में करीब एक सप्ताह की और देरी होगी। यह सेवा 15 फरवरी को शुरू होनी वाली थी, लेकिन ढांचागत समस्याओं के कारण, उद्घाटन की तारीख अंततः स्थगित कर दी गई है। अब 21 फरवरी को कोलकाता से कूचबिहार हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकता है।

मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बहुत सस्ते और कम समय में कूचबिहार से कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। आप सिर्फ 999 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने तीन फरवरी को कूचबिहार हवाईअड्डे का दौरा करने के बाद खुद यह खुशखबरी दी थी।

उन्होंने कहा था कि यह हवाई सेवा मोदी सरकार की उड़ान योजना के तहत उपलब्ध होगी। अहमदाबाद स्थित एयरलाइन इंडिया वन ने जानकारी दी है कि बुनियादी ढांचा पूरा नहीं होने के कारण उद्घाटन स्थगित करना पड़ा है।

19 या 20 तारीख को ट्रायल रन हो सकता है। फिर 21 तारीख से सेवा शुरू होगी। कूचबिहार हवाईअड्डे के प्रभारी अधिकारी मनोज सरकार ने भी इस खबर की पुष्टि की और कहा कि ढांचागत समस्या है। हालांकि, सभी काम पूरे करने के बाद 21 तारीख को सेवा शुरू कर दी जाएगी। इंडिया वन के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार इस सेवा की शुरुआत के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

वह पहले ही नवान्न में जाकर संबंधित विभाग से इस बारे में बात कर चुके हैं। गौरतलब है कि अरुण कुमार सिंह ने पहले जानकारी दी थी कि विमान प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे कूचबिहार हवाईअड्डे पर आएगा। यह कूचबिहार से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी।

यह बांग्लादेश होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। कूचबिहार से कोलकाता का शुरुआती किराया 999 रुपए है। विमान लगभग 2 घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाएगा। यह फ्लाइट भुवनेश्वर से जमशेदपुर और कोलकाता होते हुए कूचबिहार जाएगी।

Coochbehar-Kolkata flight serviceUnion Minister of State Nishith Pramanikकूचबिहार से कोलकाताकूचबिहार-कोलकाता उड़ान सेवाकेंद्रीय राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक