डेंगू से आईडी अस्पताल के सहायक सुपर की मौत

पहले कोविड होने के कारण उनका शरीर काफी कमजोर हो गया था

कोलकाताः राज्य में डेंगू का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह डेंगू से आईडी अस्पताल के सहायक सुपर की मौत है गयी। उनका नाम अनिर्वाण हाजरा (42)  है।  वे हावड़ा इलाके का रहने वाले थे।
बेलियाघाटा आईडी अस्पताल  सूत्रों के अनुसार अनिर्वाण को 1 नवंबर को बुखार होने के कारण उनको भर्ती कराया गया था। उसके बाद उनका उपतार शुरु किया गया।

लेकिन दिन ब दिन उनकी स्थिती बिगड़ती गयी। गुरुवार की शाम को उनकी स्थिती काफी बीगड़ गयी थी। उनका प्लेटलेट्स 17 हजार के करीब आ गया था।

इसे भी पढ़ेंः डेंगू से हुई एएसआई की मौत से कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार चिंतित

इसके बाद प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई। शुक्रवार की सुबह फिर उनकी स्थिती चिंताजनक हो गयी थी। कार्डियोवैस्कुलर और ब्लड प्रेशर की  भी समस्या देखी गयी। तुरंत उनको आईसीयू में ले जाया गया और उनका उपचार शुरु किया गया। डॉक्टरों की टीम उनको बचाने की लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

उधर आईडी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अनिर्वाण पहले भी कोविड का शिकार हो चुके थे। ठीक होने के बाद भी उनको काफी कमजोरी हर समय रहती थी। शरीर कमजोर होने के कारण वे डेंगू से नहीं लड़ सके और जिंदगी की जंग हार गए।

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में डेंगू का संक्रमण कहर ढा रहा है। कुछ दिन पहले डेंगू से कोलकाता पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गयी। डेंगू से हुई इस मृत से कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार चिंतित है। सूत्रों के अनुसार डेंगू से कोलकाता पुलिस के एक एएसआई (ASI) की हुई मृत्यु के बाद पुलिस कमिश्नर ने कोलकाता नगर निगम (KMC) कमिश्नर के साथ बातचीत की। KMC की ओर से पुलिस के साथ तालमेल रखकर साफ-सफाई पर बल दिये जाने का आश्वासन दिया गया है।

उधर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों और समर्थकों ने बृहस्पतिवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) से शहर में डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए दावा किया कि स्थिति बेहद खतरनाक है।

यहां केएमसी मुख्यालय में कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम को मांगों का एक ज्ञापन सौंपने की मांग करते हुए, भाजपा ने मध्य कोलकाता में मुरलीधर सेन स्ट्रीट पर पार्टी के राज्य मुख्यालय से एक जुलूस निकाला,  लेकिन सेंट्रल एवेन्यू पर रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया।