झारखंड पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांची पुलिस लाइन में पदस्थापित था जवान

रांची : जिले के इटकी थाना क्षेत्र के महुआ टोली में झारखंड पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बुधवार की देर रात जवान सुबल तिग्गा (33 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक जवान रांची पुलिस लाइन में पदस्थापित था।

जवान ने किस वजह से आत्महत्या की। अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पायी है। पुलिस जवान के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

 

 

यह भी पढ़ें – नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों को लाया गया रांची

#झारखंड पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या