पुलिस को अपहरणकर्ता समझकर कांके के ग्रामीणों ने पीटा

बिहार पुलिस दहेज मामले में एक युवक की गिरफ्तार करने के लिये सिवान से कांके आई थी

रांची : राजधानी रांची में आज बिहार पुलिस को कांके में ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता समझकर पीट दिया है। बिहार पुलिस दहेज मामले में एक युवक की गिरफ्तार करने के लिये सिवान से कांके आई थी।

हालांकि बिहार पुलिस सादे लिबास में थी और और नजदीकी थाने के पुलिस को सूचना नहीं दी थी। जिसके बाद कांके के मिल्लत कॉलोनी के लोगों ने अपहरणकर्ता समझकर बिहार पुलिस की पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कांके थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें – निलंबित आईएएस पूजा सिंघल सहित अन्य आरोपियों की सम्पत्ति जब्त करेगी ईडी

#पुलिस को अपहरणकर्ता समझकर कांके के ग्रामीणों ने पीटा