Mahua Moitra Shared BBC Controversial Documentary: पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बोली TMC MP महुआ ‘सेंसरशिप को स्वीकार करने के लिए नहीं चुने गए…’

केंद्र ने यूट्यूब पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से संबंधित वीडियो को किया ब्लॉक

कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर राजनीति जारी है। अब पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर निशान साधा है।

सांसद ने ट्वीट कहा कि सेंसरशिप स्वीकार करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुने गए हैं।

बता दें, केंद्र सरकार ने पीएम मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को एक ‘प्रोपेगेंडा पीस’ बताकर यूट्यूब और ट्विटर से हटा दिया है। वहीं, इसका लिंक अब भी कई जगहों पर मौजूद है। अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने विवादित डॉक्यूमेंट्री का अर्काइव लिंक शेयर करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

टीएमसी सांसद ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, क्षमा करें, सेंसरशिप स्वीकार करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुने गए हैं।

इसके साथ ही महुआ ने विवादित डॉक्यूमेंट्री का अर्काइव लिंक शेयर किया है। उन्होंने कहा, ये रहा लिंक, आप इसमें जाकर देख सकते हैं। हालांकि बफर करने में थोड़ा समय लगता है।

इसे भी पढ़ेंः CM ममता का दो दिवसीय बीरभूम दौरा

उल्लेखनीय है कि टीएमसी सांसद महुआ ने केंद्र सरकार की ओर से विवादित डॉक्यूमेंट्री को बैन करने पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने इसे तानाशाही बताया था।

उन्होंने कहा था, सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी है कि भारत में कोई भी बीबीसी शो न देख सके। शर्म की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सम्राट और दरबारी इतने असुरक्षित हैं।

BBCBBC Controversial DocumentaryMahua MoitraMahua Moitra Shared BBC Controversialpm modiTMC