वीरभूम नरसंहार का मुख्य आरोपी पाकुड़ से गिरफ्तार

सीबीआई ने की कार्रवाई, दस लोगों की हुई थी मौत

रांची : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बागटुई गांव में हुए नरसंहार के मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम ने शनिवार की देर रात कार्रवाई की।

झारखंड के पाकुड़ जिले से मुख्य आरोपी लालन शेख को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद लालन शेख को रविवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया। उसे छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल 21 मार्च को तृणमूल कांग्रेस के नेता और पंचायत उप प्रमुख भादू शेख की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इस हत्या का कथित रूप से बदला लेने के लिए भडकी हिंसा में कई घरों में आग लगा दी गई थी।

इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल थे। जिसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एसीबी से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

 

#वीरभूम नरसंहार का मुख्य आरोपी पाकुड़ से गिरफ्तार