मनोज तिवारी के घर फिर गूंजी किलकारी, 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता

पत्नी संग शेयर की पहली फोटो

नई दिल्ली। एक्टर और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर पत्नी की गोदभराई का वीडियो शेयर किया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस कपल को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

 

यह भी पढ़े : मदरसा में इमाम ने 8 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, फरार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर, एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर बेटी का जन्म हुआ है। एक्टर की पत्नी सुरभि तिवारी ने आज 12 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।  सोशल मीडिया के जरिए मनोज तिवारी ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। जैसे ही ये खबर सामने आयी वैसे ही मनोज के फैंस को बधाइयाँ मिलनी शुरू हो गई।

बतादें कि मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ अस्पताल से पहली तस्वीर शेयर करते हुए पिता बनने की खबर दी। उन्होंने बेटी के आगमन पर खुशी जताते हुए प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। दरअसल एक्टर 51 साल की उम्र में बेटी के पिता बनने पर भावुक नजर आए और उन्होंने लिखा, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है…आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी” ।

मनोज तिवारी के घर पर नन्हे मेहमान का आगमन होते ही भोजपुरी जगत में खुशी की लहर दौड़ गयी है। एक्टर के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। एक्टर ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पत्नी की गोदभराई का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मनोज तिवारी बेहद खुश नजर आ रहे थे। वहीं उनकी पत्नी सुरभि तिवारी के चेहरे से भी खुशी साफ झलक रही थी। एक्टर की पत्नी बिलकुल नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आई थीं। वीडियो को पोस्ट करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन दिया था, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं”।

मनोज तिवारी को अब सोशल मीडिया पर फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। पंजाबी सिंगर मीका सिंह समेत भोजपुरी सिनेमा जगत से भी एक्टर को सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Baby girl bornBJP MP Manoj Tiwaridelhi