मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक-कार की टक्कर में नौ लोगों की गई जान

दुर्घटना में एक चार वर्षीय बच्चा बच गया।

मुंबई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार को ट्रक और कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी है।

यह भी पढ़े: DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार से घसीटा

वहीं इस घटना पर पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के रायगढ़-रेपोली गांव के पास हुई। मरने वालों में पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में एक चार वर्षीय बच्चा बच गया।

साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गयी थी। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया। बता दें कि पुलिस ने कहा कि शवों को मानगांव उप जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

goahighwaymumbainine killed in this accident