हुक्का बार के खिलाफ पुलिस की RAID, कैफे मैनेजर गिरफ्तार

पुलिस की छापेमारी जारी है

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित आसपास के इलाकों में कोलकाता पुलिस गैरकानूनी हुक्का बार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

फिरहाद हकीम के आदेश के बाद कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार सक्रिय है।

शहर भर में हुक्का पार्लर की तलाशी ली जा रही है। कोलकाता नगर निगम द्वारा हुक्का की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाने के बाद से ही पुलिस की छापेमारी जारी है।

शुक्रवार के बाद शनिवार रात को भी पुलिस ने शहर में कई जगहों पर छापेमारी की। हुक्का बार के मैनेजर विश्वजीत साहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः तमलुक सहकारी चुनाव में  TMC कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष, लाठीचार्ज

कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने ऐलान किया था कि कोलकाता में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हुक्का बार के लाइसेंस रद्द किये जाएंगे। हुक्का का सेवन करने वालों को चेतावनी दी गई थी।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक दक्षिण कोलकाता के कस्बा राजडांगा इलाके में ‘हुक्का कैफे’ नाम के एक हुक्का बार में शनिवार आधी रात को छापा मारा गया।

वहां प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद हुक्का धड़ल्ले से बिक रहा था। कैफे में कई टेबल पर ग्राहकों को हुक्का पीते देखा गया। इनमें ज्यादातर युवा थे।  हुक्का और गुणवत्ता वाले तंबाकू के चार सेट भी जब्त किए गए।

कसबा थाने में स्वत: संज्ञान लेकर मामला भी दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात पुलिस ने शहर के कई संभ्रांत इलाकों के हुक्का पार्लरों में छापेमारी की थी।

लालबाजार की इस रेड टीम में उपद्रवी रोधी दस्ते के कार्यकर्ता और खुफिया विभाग के कर्मचारी थे। उन्होंने कई रेस्तरां पर पर रेड मारे गये, जो अवैध रूप से आधी रात तक खुले थे।

मेयर फिरहाद हकीम ने ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम में कोलकाता में हुक्का बार बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कोलकाता में हुक्का बार अब बंद हो जाना चाहिए।

हुक्का बार हर रेस्तरां में देखे जा रहे हैं। यह बहुत खराब है। हुक्का बार का धुआं बहुत हानिकारक है। दूसरा, इसमें कुछ जगहों पर नशीला पदार्थ मिलाया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बार-बार हुक्का बार जाने को मजबूर है।

Ban on sale and consumption of hookahillegal hookah barKolkata Municipal CorporationKolkata Municipal Corporation Mayor Firhad HakimKolkata Police Headquarters Lalbazarकोलकाता नगर निगमकोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीमकोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजारगैरकानूनी हुक्का बारहुक्का की बिक्रीहुक्का की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध