रांची : क्रेन पलटने से अभियंता की मौत

कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ. फ्लाईओवर निर्माण के दौरान क्रेन पलटने से एक अभियंता की मौत हो गई।

मृतक अभियंता का नाम चुरामणि है। इस घटना के बाद से मृतक अभियंता के परिजनों में आक्रोश है और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतक अभियंता चुरामणि क्रेन के बगल से गुजर रहे थे। उसी दौरान क्रेन अनियंत्रित होकर चुरामणि के ऊपर गिर गया, जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक चुरामणि अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे जिसके बाद यह हादसा हुआ है। यह मामला नामकुम थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा सोरेन चौक के समीप एक गोदाम है, जहां पर कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सारा सामान तैयार किया जाता है।

इसी गोदाम में फ्लाई ओवर निर्माण से संबंधित सारा पाइलिंग का काम किया जाता है, जिसके बाद यहां से कांटाटोली भेजा जाता है। इस घटना के बाद से सभी कर्मचारी गोदाम से फरार हो गए। मृतक अभियंता गुमला जिले के रहने वाले थे। फिलहाल मृतक अभियंता रांची के बरियातू इलाके में रहते थे।

 

#रांची : क्रेन पलटने से अभियंता की मौत