रांची की कल्याणी झा कनक जबलपुर में हुई सम्मानित

रांची : प्रसंग अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जबलपुर के 29 वें स्थापना दिवस के भव्य समारोह में नृत्य श्री प्रतियोगिता, गीत-संगीत, हास्य कवि, पुस्तक लोकार्पण के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

जबलपुर के शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि पूज्य जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी, अध्यक्षता प्रज्ञापीठाधीश्वर श्री माँ साध्वी विभानंद गिरी जी, सारस्वत अतिथि महापौर श्री जगत बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार श्री मोहन शशि जी, हास्य सम्राट श्री के के नायकर, वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ अशोक कुमार तिवारी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कवि सम्मेलन के आमंत्रण के साथ अलंकरण, शाॅल और श्रीफल से सभी कवि-कवयित्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नृत्य श्री एवं उप नृत्य श्री को चाँदी का मुकुट मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा पहनाया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी विनोद नयन ने किया।

रांची की कल्याणी झा कनक जबलपुर में हुई सम्मानित