एक-दूसरे का हाथ थामे आए नजर Shehnaaz Gill और Guru Randhawa

रंधावा और शहनाज खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं। यही नहीं गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ अपनी केमेस्ट्री को लेकर सवाल पूछे हैं।

यह भी पढ़े : Golden Globe Awards 2023: RRR टीम के जीतने पर झूमे टीवी सितारे

साथ ही अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ (Moon Rise) के लिए प्यार देने पर फैंस का शुक्रिया अदा भी किया है।

गुरु ने हाल में पंजाबी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ अपना लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ (Moon Rise)  शेयर किया है। इसके अलावा दोनों पंजाबी स्टार्स के फोटोशूट वीडियो भी खूब वायरल हुए थे। दोनों पिछले कुछ समय से अपने इस प्रोजेक्ट का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में दोनों की बॉन्डिंग के चर्चे होने लगे हैं। अब खुद रंधावा ने फैंस से शहनाज के साथ अपनी जोड़ी को लेकर दिलचस्प सवाल पूछा है।

अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से पूछा, क्या वह और शहनाज दोनों एक-दूसरे के साथ क्यूट लगते हैं…? वीडियो शेयर करते हुए गुरु ने कैप्शन दिया, ‘लोग कहते हैं कि हम साथ में क्यूट लगते हैं। क्या सच में? मैं और शहनाज गिल आप सभी का शुक्रिया करते हैं”।

इस वीडियो में रंधावा और शहनाज खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा है और किसी बात पर दोनों ठहाके लगाते हुए दिख रहे हैं। शहनाज ने पिंक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी है, जबकि गुरु ने सफेद पैंट के साथ नीली शर्ट पहनी में जंच रहे हैं। फैंस गुरु के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वहीं अब एक फैन ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि “आप दोनों की केमिस्ट्री (फायर इमोजी) बहुत हॉट है.”एक और फैन ने कमेंट किया, “हां बिल्कुल … शादी करलो आप दो..” एक फैन ने लिखा, “सिद्धार्थ शुक्ला के बाद, मुझे लगता है कि आप वह शख्स हैं जो शहनाज को प्यार से रख सकते हैं”।

 

BOLLYWOODNEWSGuru RandhawaShehnaaz Gill