साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी

कोलकाता में शाम 4. 52 बजे से दिखेगा चंद्र ग्रहण

कोलकाताः आज 8 नवंबर को साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत के साथ सूतक काल जारी है। ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने की वजह से इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत के अलावा अन्य देशों भी चंद्र ग्रहण जारी है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 4 बज कर 52 मिनट से आरंभ होगा जो 20 मिनट तक यहां से देखा जायेगा। वहीं शाम 6 बज कर 19 मिनट तक आंशिक चंद्र ग्रहण चलेगा। इसके बाद ग्रहण समाप्त हो जायेगा।

आपको बता दें कि वैज्ञानिक नियमानुसार चंद्रग्रहण पृथ्वी की छाया के कारण होता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। तब उसका एक किनारा जिस पर छाया पडऩे लगती है काला होना शुरू हो जाता है जिसे स्पर्श कहते हैं। जब पूरा चंद्रमा छाया में आ जाता है तब पूर्णग्रहण हो जाता है।

जब चंद्रमा का पहला किनारा दूसरी ओर छाया से बाहर निकलना शुरू होता है तो ग्रहण छूटना शुरू हो जाता है। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया से बाहर आ जाता है तो ग्रहण समाप्त हो जाता है जिसे ग्रहण का मोक्ष कहते हैं।

इसे भी पढ़ेः Surya Grahan 2022 : भारत में आज शाम 4.29 बजे से आरंभ होगा सूर्य ग्रहण

8 november 2022 chandra grahan8 november 2022 chandra grahan sutak timing8 november 2022 chandra grahan time8 november 2022 chandra grahan timing8 november chandra grahan8 november chandra grahan 2022chandra grahanchandra grahan 2022chandra grahan 2022 in indiachandra grahan 2022 in india date and timechandra grahan 2022 livechandra grahan 2022 timechandra grahan 8 november 2022chandra grahan kab haichandra grahan kab lagegachandra grahan time