10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

आरोपी असम राज्य के निवासी

कोलकाता:  कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने मंगलवार को मैदान थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 10 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये। छापेमारी के दौरान 500 रुपए के दो हजार नकली नोट मिले। इस घटना में 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों की शिनाख्त अब्दुल रज्जाक खान और शहर अली के रूप में हुई है। दोनों असम राज्य के बारपेटा जिले के रहने वाले हैं।

असम में कुख्यात नकली नोटों के गिरोह के बारे में पुलिस को पहले से ही जानकारी थी। स्पेशल टास्क फोर्स के अफसरों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

इसे भी पढ़ेः मुर्दा घर में जिंदा जलने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

इस दौरान डफरिन रोड और मेयो रोड क्रॉसिंग के पास उन लोगों को 2 लोगों पर शक हुआ। दोनों संदिग्धों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 10 लाख नकली नोटों के बंडल मिले।

सभी 500 रुपए के नकली नोट हैं। गहन पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मंगलवार को उन्हें बैंकशाल कोर्ट में पेश की।  उधर, पुलिस ने अभी से गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि पता चल सके कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद करने के पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।

STF of Kolkata Policetwo thousand fake notesकोलकाता पुलिस की एसटीएफदो हजार नकली नोट