आंगनबाड़ी केंद्र में माड़ भरे टब में गिरने से दो बच्ची झुलसी, रेम्स रेफर

खेलने के दौरान गिरे बच्चे

पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र की सेलारी पंचायत अंतर्गत छेचानी आंगनबाड़ी केंद्र में दो बच्ची के शरीर पर गर्म माड़ गिर जाने से झुलस गयी है। तत्काल इलाज के लिए मेदनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, छेचानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन के तहत भात बनाकर उसके माड़ को टब में रखा गया था।

इसी बीच खेलने के क्रम में बच्ची टब में गिर गयी। इसी दौरान उसकी सगी बहन उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी गिर गयी। जिसके कारण दोनों बच्ची पूरी तरह से झुलस गयी।

दोनों बच्ची परमेश्वर साव के हैं। एक का उम्र ढाई एवं दूसरा साढ़े चार वर्ष है। घटना की जानकारी मिलने पर तरहसी थाना के पुलिस स्कूल पहुंच कर मामले की छानबीन की।

 

 

यह भी पढ़ें – डोरंडा के कुसई कॉलोनी से अज्ञात युवती का शव बरामद

#आंगनबाड़ी केंद्र में माड़ भरे टब में गिरने से दो बच्ची झुलसीरेम्स रेफर