नहीं रहे प. बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा, सीएम ममता ने जताया शोक

सुब्रत साहा की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सुब्रत साहा का निधन हो गया। वह सागरदिघी के विधायक थे। गुरुवार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 69 वर्ष के थे।

गुरुवार की सुबह सुब्रत सुब्रत साहा को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह क्रिटिकल केयर यूनिट में थे। इसके कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में सुब्रत साहा मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी से एकमात्र तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक के रूप में चुने गए थे। वे उस केंद्र से लगातार 3 बार विधायक बने।

इसे भी पढ़ेः शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने यूजीसी पर उठाए सवाल

सुब्रत की मौत से जिले के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे कभी कांग्रेस में थे। बाद में वह तृणमूल में शामिल हो गए। सुब्रत साहा के निधन पर प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीटकर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने लिखा, प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सुब्रत साहा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आज सुबह बहरामपुर में अंतिम सांस ली। वे 69 वर्ष के थे।

मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी से 3 बार विधायक रहे सुब्रत ने राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। एक लंबे राजनीतिक जीवन के अलावा, वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे। सुब्रत के साथ मेरे लंबे व्यक्तिगत संबंध थे। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

सुब्रत साहा के निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्य पैदा हो गया है। मैं सुब्रत साहा के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

CM Mamata Banerjeeletest news of west benglaTMCWest Bengal minister Subrata Saha is no more