देश छोड़कर भागने वाली थी अमृतपाल सिंह की पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर हिरासत में ली गई

109

चंडीगढ़ ।  खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर हिरासत में ली गई हैं। वह लंदन जाने की तैयारी में थी, जब उसे अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। पुलिस अमृतपाल सिंह के बारे में उनसे पूछताछ भी कर सकती है। अमृतपाल की पत्नी आज ही लंदन के लिए रवाना हो रही थी।

यह भी पढ़े: नक्सली भाकपा माओवादीयों के द्वारा 2 दिन बिहार-झारखंड बंद की घोषणा

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 1.30 बजे उनकी फ्लाइट थी। बता दें कि किरणदीप पर एक भी एफआईआर दर्ज नहीं है, लेकिन पुलिस उन्हें नजरबंद भी कर सकती है। बता दें कि अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है, ऐसे में उसकी पत्नी का गिरफ्तार होना बेहद अहम माना जा रहा है।

बता दें कि अमृतपाल सिंह की पत्नी जालंधर के गावं कुलारा की रहने वाली हैं। अमृतपाल सिंह ने उनसे इसी साल 10 फरवीर को शादी की थी। हालांकि, किरणदीप का पूरी परिवार कुछ साल पहले लंदन चला गया था। यही नहीं उसके पास लंदन की नागरिकता भी है। पिछले दिनों पंजाब पुलिस के एक्शन के बीच उनका नाम सामने आया था। बताया जाता है कि वह खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर हैं और संगठन के लिए फंडिंग इकट्ठा करती है। इस बारे में पुलिस और एजेंसी को सबूत का तलाश है।

उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को राज्यस्तर पर ऑपरेशन शुरू किया था। इस बीच उसके कई साथियों को गिरफ्तार भी किया गया। वह पिछले एक महीने से फरार है और तमाम कोशिशों के बाद भी पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बता दें कि उसके सबसे करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह भी इस बीच गिरफ्तार हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अमृतपाल का कुछ अता-पता नहीं चला। लेकिन शायद अब अमृतपाल की पत्नी के गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सामने आए।