गुस्से में पति ने पत्नी के गले पर मारा ब्लेड 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है पत्नी का इलाज

211

 

चाकुलिया, सूत्रकार

 

चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र की कालियाम पंचायत के काला झरिया गांव में सोमवार को एक व्य​क्ति ने पत्नी के गले पर ब्लेड से मार दिया।  इससे वह घायल हो गई। पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

घटना के अनुसार वह व्य​क्ति अपनी पत्नी को अपने साथ चलने को कहा था।  वह राजी नहीं हुई तो पति ने गुस्से में उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे पत्नी घायल हो गई। ब्लेड मारने के बाद पति भागने लगा।

 

पत्नी को जख्मी कर भागने के दौरान  पति का आधार कार्ड गिर गया। आधार कार्ड में  उसका नाम प्रदीप कुमार टुडू है। वह गांव कालापाथर का रहने वाला है। ब्लेड के हमले से घायल पत्नी को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया है।
घटना की सूचना पाकर श्यामसुंदरपुर थाना के एसआई राजू कुमार गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है इधर, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पत्नी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

 

 

यह भी पढ़े: झाड़ियों में मिली महिला की लाश, पिता ने जताई हत्या की आशंका