झारखंड से अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ बन रहे है मोदी सरकार में मंत्री

48

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर मोदी कैबिनेट से मिलकर आ रही है जिसमें झारखंड से अन्नपूर्ण देवी और संजय सेठ मंत्री बन रहे है। वही आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी का नाम अबतक मंत्री पद के लिए नहीं आया है। नई सरकार में राजनाथ सिंह, अमित शाह,नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारामण, अश्विनी वैश्नव, मनोहर लाल खट्टर , पियूष गोयल, श्रीपद नायक, राव इंद्रजीत, अुर्जन मेघवाल,जितिन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, वीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर ,भूपेंद्र यादव और अनुराग ठाकुर बीजेपी कोटे से मंत्री बन रहे है। बीजेपी गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगा। टीडीपी से राममोहन नायडू, डॉ चंद्रशेखर पेम्मासामनी मंत्री बन रहे है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल और आरएलडी के जयंत चौधरी मंत्री बनेंगे।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, और चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बन रहे है। जेडीयू से ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बन रहे है। जीतन झारखंड से अन्नपूर्णा देवी,संजय सेठ, नित्यानंद रायऔर बिहार बीजेपी से गिरिराज सिंह एक बार फिर मोदी सरकार में मंत्री बन रहे है। सभी नेता पीएम आवास पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें : गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का इनामी रवि गंझू गिरफ्तार