अकाल प्रभावित किसानों के लिए राहत की घोषणा

71

कोलकाता : राज्य के किसान पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण इस सीजन में फसल की बुआई नहीं कर सके इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शारदोत्सव के दौरान राज्य के किसानों के लिए बड़ी रियायतों की घोषणा की। उन्होंने मंगलवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि 2 लाख 46 हजार प्रभावित किसानों के लिए 197 करोड़ की रियायतें दी गई हैं। इस निर्णय को बंगाल फसल बीमा (बीएसबी) के तहत उन लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया गया है जो बारिश की कमी के कारण धान की बुआई नहीं कर सके थे। इस फसल बीमा योजना के तहत संपूर्ण प्रीमियम राशि का भुगतान करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। किसानों को कुछ भी नहीं देना होगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की घोषणा से प्रभावित किसानों को अब बीमा के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

प्रशासनिक अधिकारियों के एक वर्ग का दावा है कि त्योहारी सीजन के दौरान मुख्यमंत्री की ऐसी घोषणा से राज्य के कृषक समुदाय को राहत मिलेगी क्योंकि सरकारी रिकार्ड के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों में छिटपुट बारिश के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नवान्न को पता था कि करीब ढाई लाख किसान इस समस्या में फंसे हुए हैं। नवान्न सूत्रों के अनुसार इसके बाद मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गयी। ममता ने राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से बात करने के बाद इस रियायत की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के पोस्ट में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों को दी जाने