झारखंडवासियों को PM मोदी की एक और बड़ी सौगात

वंदेभारत एक्सप्रेस की देंगे सौगात

98

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन करेंगे। वहीं 15 मार्च से इसके नियममित रूप से चलने की संभावना है। इसका ट्रायल आज रेलवे की ओर से किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की रूट और समय सारिणी जारी कर दी है। कल ट्रेन का रैक उड़ीसा से होते हुए हटिया स्टेशन पहुंचा। ट्रेन रांची से सुबह पांच बजकर दस मिनट पर बनारस के लिए खुलेगी। मुरी में इसका आगमन सुबह छह बजकर दस मिनट पर और प्रस्थान छह बजकर बारह मिनट पर होगा।

 

ये भी पढ़ें : बंगाल में अकेले लड़ेगी टीएमसी : ममता

वहीं कोडरमा में इस ट्रेन का आगमन सुबर आठ बजकर चालीस मिनट पर और प्रस्थान सुबर आठ बजकर बयालीस मिनट पर होगा। यह ट्रेन रांची से बनारस सात घंटे पचास मिनट में पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस 8 चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओडिशा के रेलयात्रियों को मिलेगा। यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी पहुंचेगी। यह बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन से गुजरेगी।