Anupamaa के धीरज छोड़ गया हमारा साथ……

212

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री में इस समय शोक और दुख का दौर चल रहा है। मशहूर एक्टर नितेश पांडे (Nitesh Pandey Death) के निधन से सभी बहुत दुखी हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। नितेश (Nitesh Pandey) ने फेमस टीवी शोज के साथ-साथ कई बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें आखिरी बार स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो Anupamaa में चहीते किरदार अनुज कपाड़िया के दोस्त धीरज के रोल में देखा गया था। इस शो से नीतेश की फैन-फॉलोइिंग और भी काफी बढ़ गई थी। उनकी सोशल एक्टिविटी की बतायें तो वे सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। बीच-बीच में फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करते थे।

इसी बीच उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता नीतेश किसी शांत जगह पर गये हैं और अपने फैंस को आसपास की जगह से वाकिफ करा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना लगा हुआ है ‘बिखेरना का मुझे शौक है बड़ा’। उनके निधन के बाद इस वीडियो पर फैंस ने नम आंखों से कॉमेंट्स की बौछार कर दी है।

नितेश पांडे (Nitesh Pandey Death) टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का फेमस चेहरा थे। उन्होंने 90 के दशक में एक थिएटर अभिनेता के रूप में करीयर की शुरुआत की थी। इसके बाद तेजस नामक एक अल्पकालिक टीवी शो में एक जासूस की भूमिका निभाई थी। नितेश पांडे को शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के सपोर्टिंग कैरेक्टर का रोल अदा किया था। नितेश पांडे अस्तित्व… एक प्रेम कहानी, मंजिलें अपनी अपनी, साया, दुर्गेश नंदिनी जैसे शो में दिखाई दिए। नितेश पांडे के बड़े स्क्रीन क्रेडिट में बधाई दो, शादी के साइड इफेक्ट्स और रंगून शामिल हैं।