महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर अनुराग ठाकुर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

172

नई दिल्ली : महिला आरक्षण विधेयक  संसद में पारित होने पर केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो पिछले 30 साल में कोई नहीं कर सका, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो गया। सिर्फ चार दिन में ही विधेयक को पारित कर दिया। यह ऐतिहासिक दिन है।

ये भी पढ़ें : ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति का रंगोली पर आधारित होगा पंडाल

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से आज महिलाओं के लिए वो संभव हो गया, जो दुनिया के कई देशों में संभव नहीं हो सका। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आधी रात को इस विधेयक को पारित कर इतिहास रच दिया गया। अनुराग ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों का भी आभार व्यक्त किया।