पहलवानों के प्रदर्शन पर Anurag Thakur का बड़ा बयान, कहा….!!!

544

Anurag Thakur on Wrestler Protest : WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि जांच तो नियमों के अनुसार ही होगी। जांच पूरी होने तक खिलाड़ियों को इंतजार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कम से कम सुप्रीम कोर्ट, पुलिस, खेल विभाग किसी पर तो विश्वास करना पड़ेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि खिलाड़ियों ने जो मुद्दा उठाया है, उसकी निष्पक्ष जांच हो। जांच के बाद कार्रवाई हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच पूरी होने तक उन्हें इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे महत्वपूर्ण खेल आ रहे हैं। हम सभी खिलाड़ियों के साथ हैं। ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे किसी और खिलाड़ी और खेलों को नुकसान हो।