क्या आप भी हैं Arthritis से परेशान तो जानें कैसे मिले इससे आराम

आर्थराइटिस किसी एक कारण की वजह से नहीं होता बल्कि इसके कई कारण हो सकते हैं

92

डेस्क: आज World Arthritis Day  मनाया जा रहा है। आर्थराइटिस यानी आम भाषा में इसे गठिया कहा जाता है। इससे चलना-फिरना, उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है। पहले यह बीमारी उम्र बढ़ने के साथ आती थी लेकिन अब यह कम उम्र में ही लोग को अपना शिकार बना रही है। आर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होती है, जो बढ़ती उम्र के साथ और अधिक तकलीफ देने लगती है। यही कारण है कि आर्थराइटिस को लेकर जागरूकता बढ़ाने और इससे निजात पाने के लिए हर साल 12 अक्टूबर को आर्थराइटिस डे (World Arthritis Day 2023) मनाया जाता है। ये तो हमने जाना Arthritis क्या है और इससे क्या समस्या होती है।

आइए जानते हैं आखिर आर्थराइटिस कितनी खतरनाक हो सकती है….. इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

आर्थराइटिस हमारे शरीर के किसी भी जॉइंट को प्रभावित कर सकती है। हालांकि यह समस्या घुटनों में ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल शरीर में ज्यादा यूरिक एसिड की वजह से गाउट की समस्या होती है और इस वजह से आर्थराइटिस हो सकता है। आर्थराइटिस में सूजन हो जाना काफी साधारण है। इसलिए इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

आइए अब जानते हैं आर्थराइटिस के कारणों को…

आर्थराइटिस किसी एक कारण की वजह से नहीं होता बल्कि इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे- आनुवांशिक कारण की वजह से भी गठिया की बीमारी हो सकती है। जोड़ों पर लगी चोट भी आर्थराइटिस का कारण बन सकती है। इसके अलावा असामान्य मेटाबॉलिज्म, लाइम बीमारी गठिया के लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है।

आखिर कैसे जानें की आर्थराइटिस हो रहा है..

आर्थराइटिस का लक्षण भी अलग-अलग हो सकता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गठिया का दर्द लगातार बना रह सकता है साथ ही दर्द आता-जाता रहता है। दर्द ही नहीं गठिया में सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसमें प्रभावित जॉइंट की स्किन लाल हो जाती है और उसमें सूजन आ जाती है। इसे छूने पर यह गर्म महसूस हो सकती है.

जानें आर्थराइटिस से बचाव कैसे करें..

आर्थराइटिस का वैसे तो कोई इलाज नहीं है। हालांकि, दवाईयों, थेरेपी और एक्सरसाइज के जरिए इसके लक्षणों को कम जरूर किया जा सकता है। एंटी-इंफ्लामेरी दवाईयां, फिजिकल थेरेपी की मदद से दर्द को कम किया जा सकता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनमें गठिया की समस्या लाइफटाइम भी बनी रहती है। गौरतलब है कि कुछ बातों पर ध्यान रखने से इसके असर को कम किया जा सकता है। इसके लिए धूम्रपान से परहेज करें, रोजाना एक्सरसाइज करें, ज्यादा वजन न उठाएं, साथ ही अपने वजन को भी कम रखें। इससे आर्थराइटिस में आपको आराम मिलेगा।