Shraddha Murder Case: आफताब की पुलिस वैन पर हमला

तलवार लेकर बाहर खड़े थे लोग

491

नई दिल्लीः श्रद्धा हत्याकांड मामले (shraddha murder case) के मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में हमला हुआ है। दरअसल आरोपी आफताब एफएसएल कार्यालय (Aftab FSL Office) के बाहर वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी 4-5 लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कुछ लोग उसकी वैन के बाहर तलवारें लेकर खड़े थे। लोगों में श्रद्धा मर्डर केस के बाद से ही आफताब को लेकर भारी गुस्सा है। हमलावरों ने कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं। इस दौरान वे लोग नारेबाजी भी कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान बचाव में रिवॉल्वर निकाल ली।

इसे भी पढ़ेंः श्रद्धा हत्याकांडः जिस हथियार से किए गए थे मृतका के 35 टुकड़े, लग गया पुलिस के हाथ

एक न्यूज एजेंसी  के मुताबिक श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को पुलिस ले जा रही थी कि तभी पुलिस वैन पर कम से कम दो लोगों ने तलवार लेकर हमला किया। हमलावरों ने खुद को हिंदू सेना से जुड़े होने का दावा किया हैं। यह हमला दिल्ली में FSL कार्यालय के बाहर हुआ है।

हमला करने वाले खुद को हिंदू सेना का कार्यकर्ता बता रहे थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।