Ayodhya: अब खत्म होगा इंतजार, राम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार

145

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य अंतिम रूप ले रहा है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर की छत में नक्कासी का काम किया जा रहा है। वहीं गर्भग्रह का काम पूरा होने पर पहले फ्लोर का काम शुरु हो गया है। आज मीडिया कर्मियों को मंदिर के निर्माण कार्य की वीडियोग्राफी करने की इजाजत दी गई है। बता दें कि 30 दिसंबर 2023 की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं ये भी जानकारी है कि जल्द ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा जिसके लिए जल्द ही तारीख तय की जाएगी।