Ayodhya Ram Navami: अयोध्या में दिखा अद्भुत नजारा, दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

825

अयोध्या : आज पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है. लेकिन अयोध्या में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है, जहां सड़कें और गलियां फूलों से सजी हुई हैं. वहीं राम नाम के उद्घोष से पूरी अयोध्या नगर गूंज रही है. 500 साल के लंबे इंतजार के बाद रामलला के मंदिर बनने के बाद पहली बार रामनवमी बनाई जा रही है. ऐसे में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन भारत के सभी लोगों को एक ही चीज का इंतजार है, वो है भगवान राम का सूर्यतिलक. दरअसल, ऐसी खास तकनीक तैयार की गई है कि भगवान राम के मस्तक पर सूर्य जिससे तिलक किया गया है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. आपको बता दे कि राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर सूर्य अभिषेक हुआ. वही अयोध्या में दिखा अलौकिक, अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन और भारी संख्या में भक्त इस समय मंदिर में एकत्रित हैं. लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष हो रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, JMM नेता अंतु तिर्की समेत चार लोग गिरफ्तार